अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेल हैदराबाद को यादगार जीत दिलाई. SRH की टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर टीम मालकिन काव्या खुशी से झूम उठी और पास बैठे इस युवा के माता पिता को लगे से लगा लिया.