Yashoda Medicity: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना पड़ेगा। गाजियाबाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा निजी अस्पताल ‘यशोदा मेडिसिटी’ के लोकार्पण किए जाने के बाद सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है