मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (MCA) ने नियमों के उल्लंघन मामले में जेनसॉल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) और ब्लूस्मार्ट (BluSmart) के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। इसके चलते आज फिर जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर टूट गए और लगातार 18वें दिन यह लोअर सर्किट पर आ गया। रिकॉर्ड हाई से यह 14 महीने से भी कम समय में यह 95 फीसदी से अधिक टूट चुका है