साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. विराट कोहली ने बेहतरीन 135 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने भी शानदार फिफ्टी लगाई. विराट और रोहित के इस दमदार खेल के बाद टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.