अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमिकयों से तंग आकर जर्मनी एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। जर्मनी की सरकार अमेरिका में रखे अपने 1,200 टन सोना को वापस लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ ने जर्मनी के अखबार Bild के हवाले से यह जानकारी दी है। यह कदम ट्रंप के नए टैरिफ वार के बाद दुनिया भर में बढ़ते व्यापारिक तनाव को दिखाता है