केंद्र सरकार ने हाईवे पर लगने वाले टोल टैक्स को लेकर एक और नई घोषणा की है, जिसके तहत अब एक सालाना FASTag पास बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सालाना पास के एक्टिवेशन/रिन्यू कराने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा