Apache Attack Helicopters: अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच करीब 15 महीने की देरी के बाद जुलाई में भारत पहुंचा था। ये अटैक हेलीकॉप्टर भारतीय सेना की हमला करने वाली हवाई ताकत का अहम हिस्सा हैं और इन्हें पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है। पहले ही जानकारी दी गई थी कि आखिरी बैच के भारत पहुंचने के बाद इन हेलीकॉप्टरों को यहां असेंबल किया जाएगा और पूरी जांच के बाद ही इन्हें सेवा में शामिल किया जाएगा