भले ही अमेरिका की पहल के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है, लेकिन इसके साथ ही नरेंद्र मोदी की अगुआई वाले भारत ने पाकिस्तान के सर पर एक बड़ी तलवार लटका दी है। कह दिया है कि अगर भविष्य में कोई भी आतंकी हमला होता है, तो उसे Act of War माना जाएगा भारत के खिलाफ, और उसी के हिसाब से तगड़ी कार्रवाई की जाएगी, माकूल जवाब दिया जाएगा।