सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि अगर भारतीय फ्रेंचाइजी मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करते हैं, तो इससे गलत संदेश जाता है और यह उन सैनिकों व नागरिकों के प्रति भी संवेदनहीनता दिखाता है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान गंवाई है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या किसी टूर्नामेंट को जीतना भारतीय लोगों की जान से ज्यादा अहम हो सकता है