संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच हाल के समय में सीमा पर हुई झड़पों पर चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने साथ ही सम्बद्ध पक्षों से, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन करने की ज़िम्मेदारी निभाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का आग्रह भी किया है.