न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में, महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW69) का क़रीब एक पखवाड़े चला 69वाँ सत्र, पिछले सप्ताह (21 मार्च) सम्पन्न हुआ जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चाएँ हुईं. इस वार्षिक सत्र में दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों ने शिरकत की. इस सत्र के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में, अफ़ग़ान महिलाओं व लड़कियों के लिए उपजी चुनौतियों पर चर्चा हुई.