अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि ने चिन्ता जताई है कि सत्तारूढ़ तालेबान प्रशासन द्वारा, इस्लामी व्यवस्था की दृष्टि के अनुसार निर्णय लिए जा रहे हैं, और अफ़ग़ान महिलाओं व लड़कियों पर अभूतपूर्व पाबन्दियाँ थोपी गई हैं. उन्होंने तालेबान के साथ सम्पर्क बनाए रखने पर बल देते हुए कहा कि मानवीय संकट से जूझ रहे देश का अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ना कोई समाधान नहीं है.