अफ़ग़ानिस्तान के लिए यूएन की विशेष प्रतिनिधि रोज़ा ओटुनबायेवा ने आगाह किया है कि तालेबान के साथ राजनैतिक सम्पर्क व बातचीत से कोई विशेष प्रगति हासिल नहीं हुई है और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय में हताशा गहरा रही है. उन्होंने कहा कि देश में गहराते मानवीय व मानवाधिकार संकट के बीच अपने मनमुताबिक़ दायित्वों को निभाने से देश को संकट से उबारने के प्रयासों पर असर हो सकता है.