अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को चेताया है कि इंग्लैंड को हराने के बाद उनकी टीम को कोई भी हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा.