NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपने IPO के लिए 112 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर विचार कर रही है। कंपनी का यह इश्यू रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री के सबसे बड़े IPO में से एक होगा। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि NTPC की क्लीन एनर्जी सब्सिडियरी अपने IPO की प्राइसिंग 100 रुपये (1.18 डॉलर) प्रति शेयर से ज्यादा रखने पर विचार कर रही है। कंपनी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह शेयरों की बिक्री के जरिये 100 अरब रुपये जुटाएगी