भारत में मौजूद चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि दलाई लामा के पुनर्जन्म और उत्तराधिकारी का मामला पूरी तरह से चीन का आंतरिक विषय है। उन्होंने कुछ भारतीय विशेषज्ञों और अधिकारियों की टिप्पणियों को अनुचित बताया और चेतावनी दी कि इस संवेदनशील मुद्दे से छेड़छाड़ करना “अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने” जैसा हो सकता है