चेस खिलाड़ी विदित गुजराती ने हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सिरिएक एबी फिलिप्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. द लिवर डॉक के नाम से मशहूर इस डॉक्टर ने भारतीय शतरंज स्टार की फैमिली का मजाक उड़ाया था. जिसके बाद दोनों में ऑनलाइन जुबानी जंग छिड़ गई. यह विवाद विदित गुजराती की फैमिली की फोटो पोस्ट करने के बाद जन्म लिया. विदित की फैमिली फोटो पर द लिवर डॉक्टर ने कुछ कॉमेंट किया जिसके बाद विदित भड़क गए.