संघर्षों, बीमारियों, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं व मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के इस दौर में, योग पद्धति को अपना कर हम न केवल अपने जीवन में शान्ति का अनुभव कर सकते हैं, बल्कि इससे समुदायों व पृथ्वी के साथ भी एक समरसतापूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने में मदद मिल सकती है. हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शान्ति व समरसता के इसी सन्देश की गूँज हुई.