यह गांव समुद्र तल से लगभग 3200 मीटर की ऊंचाई पर है, इसलिए यहां की जलवायु बहुत अजीब है। सुबह और रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड होती है, जबकि दिन में तेज गर्मी होती है। सुबह ठंड से बिलबिला रहे लोगों के लिए बिस्तर से उठना मुश्किल होता है, लेकिन जैसे ही सूरज निकलता है, गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों के पसीने छूट जाते हैं