भारतीय के गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने एशिया कप हॉकी में जापान के खिलाफ करियर का 150वां मैच खेला.भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू के बाद से कृष्ण टीम के अहम हिस्सा रहे हैं. पंजाब के कपूरथला के रहने वाले कृष्ण छोटी उम्र में अनाथ हो गए थे. बावजूद इसके उन्होंने अपने खेल को जारी रखा और आज वह भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी हैं.