अनलिस्टेड मार्केट को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट बदलता दिख रहा है। साल 2025 की शुरुआत से लगातार तेजी दिखा रहे कई अनलिस्टेड शेयर अब जून के उच्चतम स्तर से तेज गिरावट का सामना कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल में आए कई आईपीओ (IPO) की लिस्टिंग उनके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से कम रही थी। इसके चलते निवेशक अब अनलिस्टेड मार्केट के भाव को लेकर सतर्क हो गए हैं