हर दिन, हम अनगिनत ईमेल भेजते हैं, वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत, गूगल सर्च करते हैं, मनोरंजन के लिए यूट्यूब और नैटफ़्लिक्स जैसी स्ट्रीमिंग सेवाओं का सहारा लेते हैं और बैंकिंग लेनदेन भी करते हैं. इन सभी गतिविधियों में पलक झपकते ही डेटा का आदान-प्रदान हो जाता है और यह हमारे जीवन में एक सामान्य सी बात हो गई है. लेकिन हम शायद ही ठहर कर कभी उस व्यवस्था के बारे में सोचते हैं जो इसे सम्भव बनाती है: महासागरों की गहराइयों में बिछाए गए केबल का एक विशाल नैटवर्क, जिसने ख़ामोशी के साथ पूरी दुनिया को एक-दूसरे से जोड़ दिया है.