भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार रफ्तार पकड़ रही है। हर महीने कार कंपनियां अपने नए-नए मॉडल्स पेश और लॉन्च कर रही हैं। ताकि ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर डिजाइन मिल सके। अब अगस्त 2025 में भी कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों को बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।