NHPC Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की मानें तो भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी NHPC लिमिटेड के शेयरों का भाव अगले चार साल में दोगुना हो सकता है। वहीं अगले एक साल में उसने इस शेयर में 44% तक की तेजी आने का अनुमान जताया है। CLSA ने NHPC के शेयर को “हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म”की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 117 रुपये प्रति शेयर तय किया है