#PahalgamTerroristAttack: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए दावा किया कि हमारे पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. सूचना मंत्री तरार ने भारत पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भारत ने किसी निष्पक्ष जांच की बजाय सीधे सैन्य रास्ता अपनाने की तैयारी कर ली है, जो क्षेत्रीय शांति के लिए घातक साबित हो सकती है.