(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पीढ़ियों से बसे यहूदी अब अपने वतन जा सकेंगे। इजरायल की नेतन्याहू सरकार अगले पांच साल में इन्हें भारत से इजरायल ले जाएगी। इस संबंध में उसके प्रस्ताव को देश की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। ये काम एक चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।