त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाती है तो इससे नुकसान पड़ोसी देश को ही होगा। साहा ने कहा कि पड़ोसी देश में सत्ता में बैठे लोग अतीत को भूल गए हैं और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं।
रवींद्र भवन में शरद सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने लोगों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाओं के विरोध में खड़े होने का आग्रह किया।
साहा ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता में बैठे लोग अतीत को भूल गए हैं और इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने का भी आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ विवादास्पद बयान पर भड़के रामदास अठावले