अमेरिकी प्रशासन को छोड़ने के बाद मस्क और ट्रंप के बीच विवाद तब सामने आया, जब ट्रंप के पुरजोर समर्थक रहे मस्क ने ट्रंप के टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल पर निशाना साधते हुए इसे पब्लिकली घिनौना और शर्मनाक बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर मस्क के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने भी गुरुवार, 5 जून को मस्क और अपने रिश्ते में खटास को सार्वजनिक कर दिया