जुलाई–सितंबर तिमाही (Q2 FY2026) में भारत की अर्थव्यवस्था 8.2% की दर से बढ़ी, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेज वृद्धि है। इससे पहले पहली तिमाही में यह वृद्धि 7.8% थी। GDP में यह उछाल मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और सेवाओं के बढ़िया प्रदर्शन, खासकर फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सेवाओं की वजह से आया है