Ankita Bhandari Murder Case: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अंकिता के माता-पिता से मुलाकात भी की थी। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि परिवार की सभी मांगों पर कानूनी, निष्पक्ष और तेज कार्रवाई की जाएगी और न्याय दिलाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है