हिंदू होना हमारा सबसे बड़ा अपराध; बांग्लादेश में बाढ़ प्रभावित युवक ने बयां दिया दर्द, यूनुस सरकार पर भड़के
अगस्त 28, 2024
बांग्लादेश के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिसके चलते सेना, स्थानीय पुलिस और विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में राहत कार्य जारी हैं। इस बीच हिंदू समुदाय के एक युवक का आरोप है कि अंतरिम सरकार कथित तौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे अल्पसंख्यकों की उपेक्षा कर रही है।