न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में सबा करीम ने कहा कि इंग्लैंड से निपटने का तरीका यही है कि उसी तरह से जवाब दिया जाए. पीछे मुड़कर देखें तो भारत लीड्स में रक्षात्मक था. बल्लेबाजों ने 450 और 350 से अधिक रन बनाने के लिए असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन यह उसका हक नहीं मिला क्योंकि गेंदबाजी 20 विकेट लेने में सक्षम नहीं थी. हेडिंग्ले में पीछे मुड़कर देखने पर यहीं लगता है कि भारत को कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह की कमी खली.