यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अन्य शहरों पर बीती रात, रूसी सैन्य बलों ने बड़े पैमाने पर ड्रोन व मिसाइलों से हवाई हमले किए हैं, जिससे जमा देने वाली सर्दी में प्रभावित इलाक़ों में तापन व्यवस्था (heating), जल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है और लाखों लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं. इसके मद्देनज़र, यूएन सहायता एजेंसियाँ इन सेवाओं की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए समर्थन देने में जुटी हैं.