राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, सैनिक, कलाकार, उद्यमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद, समाज-सेवी, नीति निर्माता तथा अनेक अन्य भूमिकाओं में महिलाएं नित नए शिखर हासिल कर रही हैं। वे अब अवसर दिए जाने का इंतजार नहीं कर रही हैं; वे स्वयं ही आगे बढ़ रही हैं तथा दृढ़ विश्वास के साथ नेतृत्व प्रदान कर रही हैं