‘बुलडोजर चलेगा सौ परसेंट, तमाशा मचाए हैं’, प्रयागराज के मदरसे में फेक करेंसी छापने पर बोले ओमप्रकाश राजभर
सितम्बर 1, 2024
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रयागराज के मदरसे में नक़ली नोट छापने के मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नकली नोट छापना देश के खिलाफ है। इसका अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि मदरसे की जांच चल रही है। इन लोगों ने तमाशा मचा रखा था।