बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मुंबई में अपने 4 अपार्टमेंट्स को करीब 16.17 करोड़ रुपये में बेचा है। ये अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित ओबेरॉय स्काई गार्डन्स प्रोजेक्ट थे। इस डील में एक डुप्लेक्स फ्लैट भी शामिल है। होम बाइंग प्लेटफॉर्म ‘IndexTap’ को मिले डॉक्यूमेंट्स से ये जानकारी मिली है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, चार में तीन फ्लैट 18वीं मंजिल पर और एक फ्लैट 19वीं मंजिल पर मौजूदा है