मायानगरी मुंबई इन दिनों जलनगरी बनी हुई है, लगातार चार दिनों से भारी बारिश ने इस कभी न थमने वाले शहर का मानों सब कुछ रोक दिया हो। बुधवार को भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।