अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो चुका है। इससे बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश कर गए। 3:17 बजे निफ्टी 2.06 फीसदी यानी 504 अंक गिरकर 23,893 पर आ गया। सेंसेक्स 2.12 यानी 1660 अंक गिरकर 76,533 पर आ गया। बैंक शेयरों में भी बड़ी गिरावट दिखी, जिससे बैंक निफ्टी 2.44 फीसदी क्रैश कर गया